फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अमावस्या मेले पर चलेंगी 100 स्पेशल बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूट के अमावस्या मेले के लिए रोडवेज 100 बसों का बेड़ा लगाएगा। रेलवे भी एक मेला स्पेशल ट्रेन चलाएगी। इसके अलावा झांसी-बांदा मेमू ट्रेन को चित्रकूटधाम कर्वी तक बढ़ाया है।
विज्ञापन


अमावस्या पर बड़ी संख्या में लोग चित्रकूट की मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाने और कामतानाथ की परिक्रमा करने जाते हैं। रोडवेज ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 100 बसों का बेड़ा लगाया है। ये बसें आठ मार्च से 11 मार्च तक चलेंगी। आरएम संदीप अग्रवाल ने बताया कि 40 बसें बांदा से, 30 महोबा से, 20 हमीरपुर और 10 राठ से चलेंगी। जरूरत पड़ने पर बसों के चक्कर बढ़ाए जाएंगे।
उधर, उत्तर मध्य रेलवे के जन संपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि माघ अमावस्या को लेकर वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से चित्रकूटधाम कर्वी के लिए नौ मार्च से एक मेला स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। जो रास्ते में पड़ने वाले सभी स्टेशनों में रूकेगी। इसके अलावा श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने पर झांसी-बांदा मेमू ट्रेन को चित्रकूटधाम कर्वी तक बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें