फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की भिड़ंत में युवक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
बलरामपुर के पचपेड़वा में रोते-बिलखते मृतक के परिवारीजन। - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

पचपेड़वा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर चार निवासी सुरेश कुमार (28) रविवार की रात कोहरगड्डी में अपनी किराने की दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। चंदनपुर-पचपेड़वा मार्ग पर वीरपुर के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सुरेश कुमार इलाज के लिए सीएचसी पचपेड़वा में भर्ती कराया गया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. मिथिलेश कुमार ने बताया कि सुरेश की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। वाहन को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दूसरी घटना तुलसीपुर थाना क्षेत्र के हरैया मार्ग पर सिकटिहवा मोड़ के पास हुआ है। दो बाइक सवारों के आमने-सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर रमेेश यादव ने बताया कि सुंदरलाल पुत्र रामधीरज निवासी कल्याणपुर अपने रिश्तेदार के यहां से तुलसीपुर आ रहे थे। इसी बीच सिकटिहवा मोड़ पर बाइक से अपनी पत्नी का इलाज कराने आई शांति (40) पत्नी बब्बू (42) की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। घटना में सभी लोगों को चोंटे आई हैं। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी तुलसीपुर में भर्ती कराया गया जहां पर हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
देहात थाना क्षेत्र के रमईडीह पुल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की सूचना पर पहुंचे यूपी-112 के हेड कांस्टेबल कमलेश कनौजिया ने बताया कि हांसडीह शंकरपुर निवासी अरुण कुमार (25) तुलसीपुर से बलरामपुर की तरफ आ रहे थे। रमईडीह पुल के पास किसी अज्ञात वाहन ने अरुण की बाइक को ठोकर मार दी। घटना में अरूण बुरी तरह से घायल हो गए हैं। अरूण को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें