तुलसीपुर (बलरामपुर)। स्थानीय थाना अंतर्गत बढ़नी जाने वाले बौद्ध परिपथ पर पुरूषोत्तमपुर गांव के पास रविवार की रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। घायल को सीएचसी तुलसीपुर लाया गया। यह पर प्राथमिक उपचार के बाद युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
नगर पंचायत तुलसीपुर के जुगलीपुर वार्ड निवासी पप्पू तिवारी (25) अपनी बहन से मिलने रजडेरवा गया था। रविवार की रात घर वापस आते समय पुरूषोत्तमपुर गांव में पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने पप्पू तिवारी की बाइक को टक्कर मार कर घायल कर दिया।