फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की पिटाई से युवक घायल, मची अफरा तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। घर से बाल कटवाने के लिए बाहर निकले युवक को पुलिस ने कोतवाली ले आकर बुरी तरह से पीट दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस अस्पताल ले गई। जहां हालत गंभीर होने पर संयुक्त जिला अस्पताल ले जाया गया। युवक के पिता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग की है। दूसरी ओर खुद को फंसते देखकर पुलिस अब मामले को रफा-दफा करने में जुटी है।
विज्ञापन

उतरौला नगर के मोहल्ला रफीनगर निवासी युवक सैफ अब्बास ने बताया कि शनिवार की सुबह 11 बजे घर से बाल कटवाने निकला था। स्थानीय बस स्टाप पर मित्र का इंतजार कर रहा था। इसी बीच पुलिस वर्दी में पुरुष आरक्षी व सादी वर्दी में महिला आरक्षी आए और साथ चलने को कहा। यह लोग कोतवाली ले आकर एसआई राम नारायण के सामने पेश किया। एसआई ने लॉकअप में डालने का फरमान सुना दिया।
बताया कि ड्यूटी पर तैनात पहरा आरक्षी ने रायफल की बट से मारा। वह थाने में बेहोश हो गया। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक मुझे पुलिस की गाड़ी से अस्पताल ले गए और इलाज कराया।
विज्ञापन

युवक के पिता कफील अब्बास ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बेटे की पिटाई करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि सैफ ने सादी वार्दी में तैनात महिला आरक्षी के खिलाफ टिप्पणी की थी। इसी आरोप में एंटी रोमियो की स्कवायड टीम उसे थाने ले आई थी। धक्का लगकर गिरने से उसके सिर में चोट आई है। दवा दिला दी गई है। सब मामला खत्म हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें