फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सात ट्रेडों में प्रशिक्षण के लिए युवाओं ने दिया साक्षात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत युवाओं को प्रशिक्षण दिलाने के लिए बुधवार को उद्योग विभाग में साक्षात्कार का आयोजन किया गया। 208 युवाओं को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। प्रशिक्षण देने के लिए सुबह से ही युवा जुटने लगे।
विज्ञापन

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत युवाओं को नाई, लोहार, मोची, धोबी, बढ़ाई, कुम्हार व राजमिस्त्री ट्रेड में युवाओं को 10 दिनों का आवासीय प्रशिक्षण दिया जाता है। इस वर्ष 208 युवाओं ने प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। साक्षात्कार में युवाओं से विभिन्न ट्रेड से जुड़े बिंदुओं पर सवाल पूछे गए। संदीप ने बताया कि उनसे विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के बारे में पूछा गया। राघव ने बताया कि उनसे राजमिस्त्री के उपकरणों से संबंधित प्रश्न पूछे गए।
उपायुक्त उद्योग नीरज सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार की तरफ से युवाओं में कौशल विकसित करने के लिए विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत युवाओं को नाई, लोहार, मोची, धोबी, बढ़ाई, कुम्हार व राजमिस्त्री ट्रेडों में 10 दिनों का आवासीय प्रशिक्षण दिलाया जाता है। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को चार हजार रुपये पारिश्रमिक भी दिया जाता है। प्रशिक्षण के बाद युवाओं को संबंधित ट्रेडों से संबंधित टूलकिट भी प्रदान की जाती है। प्रशिक्षण व टूलकिट प्राप्त करने के बाद युवा स्वरोजगार स्थापित करके आत्मनिर्भर बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें