फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर, मौत

Fri, 15 Nov 2024 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरा चौराहा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने से युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के ग्राम सदवापुर निवासी सुग्रीव (30) बृहस्पतिवार की शाम करीब 6.30 बजे पिपरा बाजार से घरेलू सामान की खरीदारी करके बाइक से अपने घर लौट रहे थे। गौरा-बिस्कोहर मार्ग पर पिपरा बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हेलमेट न पहनने के कारण सुग्रीव के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। प्रभारी थानाध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें