फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पंखे से लटका मिला युवक, मौत

विज्ञापन
बलरामपुर के देवपुरा गांव में गमगीन बैठे मृतक के परिजन।-संवाद
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के देवपुरा गांव में बृहस्पतिवार की रात एक युवक पंखे से लटका मिला। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

देवपुरा गांव निवासी राम निवास सैनी (28) ने बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे कमरे को अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद पंखे से साड़ी का फंदा गले में डाल कर लटक गया। पिता राम जागे सैनी व अन्य परिजनों ने दरवाजा तोड़ कर रामनिवास को पंखे से नीचे उतारा। निजी वाहन से सीएचसी शिवपुरा लेकर पहुंचे। चिकित्सक डॉ. प्रणव पांडेय ने राम निवास को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन की जा रही है।


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
मृतक की दो शादी हुई थी। पत्नी सुनीता व मीना का रो-रोकर बुरा हाल है। माता गंगाजली, पिता राम जागे बेटे के जाने के गम से बेसुध हैं। प्रधान प्रतिनिधि बालक राम यादव ने बताया कि मृतक ने दो माह पहले एक पत्नी रहते दूसरी पत्नी से प्रेम विवाह किया था। मृतक पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी पहली पत्नी से एक बेटा छह वर्ष का देवांशु है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें