बलरामपुर। तुलसीपुर हाईवे पर पर चकवा गांव के पास बृहस्पतिवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर पैदल जा रहे एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। मृतक के भाई कपसौरा निवासी छोटकउ ने बताया कि उसका भाई अजीत कुमार (28) बृहस्पतिवार की शाम को गांव के ही चीकू पुत्र फागू (32) के साथ चकवा निजी कार्य से गया था। रात में वापस आते समय चकवा गांव के पास अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पर चिकित्सकों ने अजीत कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि चीकू का इलाज चल रहा है। इसकी जानकारी कोतवाली देहात पुलिस को दी गई है। (संवाद)