फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 50 बेड का होगा महिला अस्पताल, बढ़ेंगी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला महिला चिकित्सालय में जल्द ही मरीजों को 50 बेड पर इलाज की सुविधा मिलेगी। अब तक 30 बेडों पर भर्ती की सुविधा के साथ मरीजों का इलाज किया जा रहा था। बेड की संख्या बढ़ाने के साथ यहां अतिरिक्त चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती भी की जाएगी। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। महिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ने से जिले की करीब 10 लाख महिलाओं को सीधे फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

जिला बने 27 साल बीत गए, लेकिन आधी आबादी को अपेक्षित स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। कहने को तो यहां महारानी इंद्र कुंवरि जिला महिला अस्पताल का संचालन हो रहा है, लेकिन चिकित्सक व संसाधनों की कमी के कारण बेहतर इलाज नहीं मिल पाता है। जिला अस्पताल का दर्जा मिलने के बाद भी यहां स्वास्थ्य कर्मियों के पद सृजन, कर्मचारी और संसाधन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के हिसाब से ही है।
जिला महिला अस्पताल में प्रतिमाह 300 से अधिक महिलाओं की ओपीडी व 20 से अधिक प्रसव होते हैं। बढ़ते बोझ को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने 30 बेड वाले महिला अस्पताल को 50 बेड के रूप में उच्चीकृत करने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। सब कुछ ठीकठाक रहा तो नए साल तक अस्पताल को 50 बेड वाले चिकित्सालय के रूप में विकसित कर दिया जाएगा। बेडों की संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त चिकित्सक व स्वास्थ्य सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी। जिला अस्पताल होने के बावजूद इस समय यहां सिर्फ तीन चिकित्सकों की ही तैनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. सुमन दत्त ने बताया कि 30 से 50 बेड करने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें