फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रमों की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सोमवार को योगाभ्यास कार्यक्रमों की धूम रही। स्थलीय व वर्चुअल योग कार्यक्रम में शामिल लोगों को सेहतमंद रहने के बारे में जानकारी दी गई। सेहतमंद रहने के साथ-साथ पौधरोपण कर पर्यावरण प्रदूषण मुक्ति के लिए भी अभियान चलाया गया। सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों के साथ स्कूलों में भी योग कार्यक्रम कराए गए।
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन मंडल गोंडा डॉ. राकेश सिंह ने पुलिस लाइन में सोमवार को सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ किया। योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी, योग प्रशिक्षक आदित्य प्रताप सिंह, आदर्श गुप्ता व आशीष गुप्ता ने सभी पुलिस जवानों को योगाभ्यास कराया और इससे होने वाले लाभ के बारे में वृहद जानकारी दी।
पुलिस महानिरीक्षक ने योगाभ्यास में शामिल होने के बाद एसपी हेमंत कुटियाल, एएसपी अरविंद मिश्र के साथ-साथ चारों सर्किल के सीओ की मौजूदगी में वृहद पौधरोपण किया गया और पर्यावरण का संरक्षित रखने का संकल्प लिया गया। सदर विधायक पल्टूराम ने पार्टी कार्यालय के सामने स्थित तुलसीपार्क में योग शिविर का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

भाजपा नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गुप्ता के संयोजन, जिला उपाध्यक्ष सरदार परमजीत सिंह, डॉ. अजय सिंह पिंकू, जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, जिला महामंत्री वरुण सिंह मोनू, बिंदु विश्वकर्मा, संजय शर्मा, सुनीता मिश्रा, ललिता तिवारी, साधना पांडेय, सुभाष पाठक, प्रीतपाल सिंह, मंगल प्रसाद, पवन शुक्ल, अक्षय शुक्ल, अमन बंसल व समप्रीत सिंह आदि की मौजूदगी में योगभ्यास कार्यक्रम किए गए।
प्रशिक्षक अजय मिश्र ने अनुलोम-विलोम, कपालभाति व भ्रामरी आदि प्रकार के प्रणायाम व आसन आदि का योगाभ्यास कराया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह के नेतृत्व में योग कार्यक्रम कराए गए।
तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने शिवपुरा मंडल में और उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने उतरौला नगर मंडल में योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू में चाउरखाता मंडल के जुआथान, प्रदेश परिषद सदस्य विनय प्रकाश त्रिपाठी के गैसड़ी, अनूप चंद्र गुप्ता ने उतरौला देहात, जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी ने गिधरैया, जनमेजय सिंह ने मथुरा व डॉ. हुकुम सिंह ने महराजगंज में योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
वीटीएम हास्पिटल में डा. प्रांजल त्रिपाठी व डा. निधि त्रिपाठी ने योगाभ्यास किया। एमएलके पीजी कालेज व राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में प्राचार्य डॉ. आरके सिंह ने योग शिविर का शुभारंभ किया।
इग्नू केंद्र के समन्वयक डॉ. जेपी पांडेय व योग प्रशिक्षक अजय कुमार मिश्र ने लोगों को योग की गतिविधियों के बारे में बताया। कार्यक्रमाधिकारी डॉ. राजीव रंजन, इग्नू की रिजनल डायरेक्टर डॉ. कीर्ति विक्रम सिंह, डॉ. पूणेश नरायन सिंह, मुख्य नियंता डॉ. पीके सिंह, डॉ. एके द्विवेदी, डॉ. सतगुर प्रकाश, डॉ. आशीष कुमार लाल, डॉ. आलोक शुक्ल व डॉ. राम रईश आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें