फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में महिला का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
गैड़ास बुजुर्ग (बलरामपुर)। थाना सादुल्लाहनगर के कथरहवा एवजपुर गांव में महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस छानबीन कर रही है। सादुल्लाहनगर इंस्पेक्टर राजकुमार सरोज ने सोमवार को बताया कि कथरहवा एवजपुर गांव में मिश्रीलाल की पुत्री पूनम (35) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में दुपट्टे के सहारे कमरे में फंदे पर लटका मिला है।
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पूनम का विवाह वर्ष 2007 में हुआ था। वर्ष 2009 में पूनम का तलाक हो गया। तब से वह मायके में रह रही थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के हर पहलू पर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें