फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को बनाएंगे ऐतिहासिक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। योगाभ्यास में जिले के अधिक से अधिक लोगों को शामिल करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा वर्चुअल योगाभ्यास में करीब चार लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। डीएम के नेतृत्व में 14 से 20 जून तक अमृत योग सप्ताह मनाया जाएगा। जिले के सभी नौ ब्लॉकों के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में योगाभ्यास के लिए प्रभारी अधिकारी व योग प्रशिक्षक तैनात कर दिए गये हैं।
विज्ञापन

जिला मेमोरियल अस्पताल के योग प्रशिक्षक डॉ. अमरजीत ने बताया कि आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिले के करीब चार लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। 14 से 20 जून तक अमृत योग सप्ताह मनाया जा रहा है। इसे सफल बनाने के लिए गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय इटईरामपुर में डॉ. अभिषेक सिंह को प्रभारी अधिकारी एवं डॉ. अमरजीत व अभिषेक मणि त्रिपाठी को योग प्रशिक्षक के रूप में तैनात किया गया है।
इसी तरह हरैया सतघरवा में डॉ. प्रभात कुमार श्रीवास्तव, तुलसीपुर में डॉ. संजय कुमार, गैसड़ी में डॉ. आनंद कुमार पटेल, पचपेड़वा में डॉ. राजेश कुमार मौर्य, बलरामपुर देहात में डॉ. सीमा त्रिपाठी, श्रीदत्तगंज में डॉ. दुर्गेश नंदिनी सिंह, रेहरा बाजार में डॉ. रमेश कुमार, उतरौला में डॉ. शालिनी गुप्ता व बलरामपुर नगर में डॉ. रामजी को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

सभी ब्लॉकों में अमृत महोत्सव योग शिविर में 10 हजार लोगों को योग कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सुबह सात से आठ बजे तक नियमित योगाभ्यास कराया जा रहा है। शिविर में आने वाले लोगों को योग से होने वाले लाभ के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें