फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुआनगर पोलिंग बूथ नहीं बदला तो करेंगे मतदान का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में तेंदुआनगर पोलिंग बूथ बदलने की मांग ग्रामीणों ने की है। ग्रामीणों ने जिला निर्वाचन कार्यालय को पत्र भेजकर समस्या का निराकरण न होने पर मतदान का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ग्रामीण अहमद हुसैन, रफातुल्लाह, शब्बीर, नसीम व शमशाद आदि ने जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजे गए पत्र में कहा है कि तेंदुआनगर गांव सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के जंगल से सटा हुआ है। यहां पर सुविधाओं का अभाव है। बिजली व पानी का कोई इंतजाम नहीं है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में तेंदुआनगर को मतदान केंद्र बनाए जाने से यहां के मतदाताओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लोकसभा व विधानसभा चुनाव के दौरान यहां के मतदाताओं को भदवार गांव के मतदान स्थल पर वोटिंग करना होता है।
विज्ञापन

जहां सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद है। आने-जाने में भी कोई दिक्कत नहीं है। इन लोगों ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में तेंदुआनगर के स्थान पर भदवार गांव में पोलिंग बूथ बनाए जाने की मांग जिला निर्वाचन अधिकारी से की है। इस संबंध में बीडीओ हरैया सतघरवा सागर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत को उच्चाधिकारियों तक पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें