फोटो-4-बलरामपुर के रूपनगर व अलीनगर गांव के पास मिला तेंदुए का पद चिन्ह।(संवाद)
- फोटो : BALRAMPUR
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। स्थानीय क्षेत्र के कई गांवों में तेंदुए को लेकर ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने तेंदुए के पदचिह्न लेकर वन विभाग के अधिकारियों को भेजा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है।
ग्रामीण रामनरायन यादव, रामजी, मनोज सिंह, शिव नरायन व राजेंद्र आदि ने बताया कि रूपनगर व अलीनगर में कई दिनों से तेंदुआ दिख रहा है। कई बार वन विभाग के रेंजर को सूचना दी पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। गांव के आसपास तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत है। बरहवा रेंजर राकेश सिंह ने बताया कि टीम भेजी जाएगी और तेंदुए को पकड़कर जंगल में छोड़ा जाएगा। संवाद