फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव हो या युद्ध युवा शक्ति के बल पर ही मिलती है जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। चुनाव हो या युद्ध का मैदान युवा शक्ति के बल पर ही जीत मिलती है। भारत में चुनाव किसी महाभारत युद्ध से कम नहीं होता है। विधानसभा चुनाव रूपी महाभारत में एक तरफ पांडव के रूप में भाजपा है तो दूसरी तरफ कौरव सेना के रूप में सभी विपक्षी दल। अब युवा शक्ति को निर्णय लेना है कि वह विधानसभा चुनाव में पांडव का साथ देते हैं या कौरव सेना के साथ खड़े होंगे।
विज्ञापन

यह बातेें नगर के बलरामपुर मैरिज लॉन में रविवार को आयोजित भारतीय जनता पार्टी के युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी ने कही। कहा कि क्रिकेट व हॉकी मैचों में भारत-पाकिस्तान से जीतता है तो विपक्षी पार्टी के लोग देश की टीम को बधाई देने से डरते हैं।
जो लोग भारत की जीत पर जश्न नहीं मना सकते उन्हें कौरव की सेना कहना कोई गलत नहीं है। कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाने एवं राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण के सपने को भाजपा ने साकार करके दिखाया है।
विज्ञापन

राज्य मंत्री व सदर विधायक पल्टूराम एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नितिन मित्तल ने युवाओं में जोश भरा। कहा कि युवाओं में इतिहास बदलने की शक्ति होती है। युवा शक्ति सकारात्मक सोच के साथ विधानसभा चुनाव में पूरी निष्ठा के साथ एकजुट होकर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने में जुट जाए।
सम्मेलन को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिवाकर, जिला प्रभारी त्रयंबक तिवारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष संदीप वर्मा, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें