फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.74 लाख किसानों को मिला 10वीं किस्त का तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के 2.74 लाख किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि की 10वीं किस्त का तोहफा मिला है। किसानों के बैंक खातों में सीधे दो-दो हजार रुपये भेजे गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के बैंक खातों में आरटीजीएस के माध्यम से धनराशि ट्रांसफर किया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री सम्मान निधि पोर्टल पर जिले के 18,788 किसानों के नाम व अन्य त्रुटियों को दुरुस्त कराया गया है। योजना का लाभ लेने वाले अपात्रों का ब्यौरा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पोर्टल पर फीड कर बैंकों को सूचना दी गई है।
उप कृषि निदेशक डॉ. प्रभाकर सिंह ने रविवार को बताया कि प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के पोर्टल पर जिले के 2,74,178 किसानों को डाटा सत्यापित करा दिया है। डाटा सत्यापन के कार्य में कृषि विभाग के 70 कर्मचारियों को जिम्मेदारियां निभाई है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री सम्मान निधि पोर्टल पर अपलोड डाटा की तुलना में 2,68,871 किसानों को दो-दो हजार रुपये वाली कोई न कोई किस्त मिल चुकी है। प्रधानमंत्री सम्मान निधि पोर्टल पर कर्मचारियों ने बैंक व आधार कार्ड में नाम की 18,788 त्रुटियों को दुरुस्त करा दिया है। पोर्टल पर डबल रजिस्ट्रेशन वाले 8,839 किसानों के नाम को हटाये गए हैं।
वहीं, आयकरदाता श्रेणी वाले 2284 किसानों के बैंक खाते प्रधानमंत्री सम्मान निधि पोर्टल से हटाकर बैंकों को रिकवरी के लिए सूचना भेज गई है। किसानों के बैंक व आधार कार्ड में नाम की भिन्नता होने पर प्रधानमंत्री सम्मान निधि की धनराशि नहीं मिलेगी। बैंक व आधार नंबर मिसमैच होने वाले जिले के 18,788 किसानों की त्रुटियां दुरुस्त करा दी गई हैं।
डबल रजिस्ट्रेशन वाले 8,839 नामों को पोर्टल से हटाया गया है। आयकरदाता श्रेणी वाले 2284 किसानों से रिकवरी कराने के लिए संबंधित बैंकों को सूचना भेजी गई है। जिले के 2,74,178 किसानों के बैंक खातों में 10वीं किस्त के रुप में दो-दो हजार रुपये मिले हैं।
जिले के 2,68,139 किसानों को प्रथम, 2,64,763 किसानों को द्वितीय, 2,51,424 किसानों को तृतीय, 2,38,232 किसानों को चौथी, 2,23,131 किसानों को पाचवीं, 1,98,273 किसानों को छठवीं, 1,94,717 किसानों को सातवीं, 1,54,686 किसानों को आठवीं व 2,68,871 किसानों को 9वीं किस्त का भुगतान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें