फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप बंद मिले तो नपेंगे

विज्ञापन
फोटो-2-बलरामपुर के ग्राम ऐलरा में नलकूप की जांच करते विभागीय अधिकारी।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। नलकूप बंद मिलने पर संबंधित जिम्मेदारों का बख्शा नहीं जाएगा। इसके भौतिक सत्यापन की रिपोर्ट तलब कर डीएम ने चेतावनी दी है। साथ ही नलकूपों को दुरुस्त करने का एक सप्ताह का समय दिया गया है। चालू हालत में नलकूप न होने पर सीडीओ कार्यालय के साथ एक्सईएन नलकूप के सीयूजी नंबर पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई है। खेतों में लगे फसलों की सिंचाई में नलकूपों के खराबी की बाधा आने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम श्रुति ने गत शुक्रवार को बताया कि गर्मी के दौरान फसलों की सिंचाई के लिए किसानों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के लिए सभी नलकूपों का भौतिक सत्यापन कराने का निर्णय लिया गया। एक्सईएन ने डीएम से बताया कि जिले में कुल 392 नलकूपों का भौतिक सत्यापन कराया गया है। पांच फीसदी नलकूपों का सत्यापन एक्सईएन ने स्वयं किया है। सहायक अभियंताओं से 10 फीसदी और बाकी बचे 85 फीसदी नलकूपों का सत्यापन विभागीय जेई से कराया गया है। भौतिक सत्यापन में 15 नलकूप बंद पाए गए हैं, जिसमें सात विद्युत दोष व आठ यांत्रिक दोष से बंद हैं। एक्सईएन ने सहायक अभियंताओं व विभागीय जेई को निर्देेश दिया है कि एक सप्ताह में सभी नलकूपों का संचालन दुरुस्त कराकर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं, जिससे डीएम को सूचना मुहैया कराई जा सके।
नलकूपों के खराबी व चालू अवस्था में होने पर सीडीओ कार्यालय में शिकायत दर्ज करानी होगी। एक्सईएन नलकूप के सीयूजी मोबाइल नंबर 9454414990 पर सूचित करें। शिकायत दर्ज होने के तत्काल बाद खराब नलकूपों को दुरुस्त कराकर चालू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें