फोटो-15-बलरामपुर के भगवानपुर गांव में पानी की तलाश में भटक कर पहुंचा हिरन।-संवाद
- फोटो : BALRAMPUR
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। भीषण गर्मी में पानी की तलाश में जंगली जानवर भटककर रिहायशी इलाकों में पहुंचने लगे हैं। मंगलवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में पानी की तलाश में भटककर एक हिरन जंगल से रिहायशी इलाके में पहुंच गया। ग्रामीणों ने हिरन को पानी पिलाया। इसके बाद हिरन गांव में ही बैठ गया। ग्रामीणों ने बरहवा रेंज के रेंजर को सूचना दी।
रेंजर विपुल मिश्र ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते अक्सर जंगली जानवर भोजन व पानी की तलाश में रिहायशी इलाके में पहुंच जाते हैं। उन्होंने कहा कि हिरन को सुरक्षित जंगल में भेजने के लिए वन विभाग की टीम भेजी जा रही है। वन विभाग की टीम हिरन को पकड़कर जंगल में पहुंचाएगी।