फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर कटने से 30 बीघा सरसों की फसल डूबी

विज्ञापन
फोटो-9-बलरामपुर के हनुमानपुरवा गांव में फसल बर्बाद होने पर प्रदर्शन करते किसान।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
रेहरा बाजार(बलरामपुर)। स्थानीय ब्लॉक के विशुनपुर खराहना के मजरा हनुमानपुरवा में नहर का पानी कटने से 30 बीघे में लगी सरसों की फसल डूब कर तबाह हो गई हैं। किसानों का आरोप है कि मछली पकड़ने वाले अराजक तत्वों के मनमानी से फसल पानी में डूबने से बर्बाद हुई है। किसानों ने प्रदर्शन कर अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने और नुकसान हुए फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

किसान झिनकन पाल, राम कुंवर, गोकरन, गामा, नन्कू, राजू, वीरेंद्र कुमार व जाकिर आदि ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि खेतों में सरसों की फसल लगी हुई थी। नहर का पानी आने से कई किसानों के करीब 30 बीघे में लगी सरसों पानी में डूबने से बर्बाद हो गई है। मछली पकड़ने के लिए अराजक तत्व विशम्भरपुर गांव के पास फाटक बंद कर देते हैं जिससे नहर का पानी जमा हो जाता है। पानी ओवरफ्लो होने से नहर कट गई है और जमा पानी खेतों में भर गया है। अराजक तत्वों के खिलाफ कई बार कार्रवाई करने के लिए मांग की गई लेकिन अभी तक अराजक तत्वों पर शिकंजा नहीं कसा गया है।
इन लोगों ने डीएम व एसपी को प्रार्थना पत्र भेजकर तत्काल समस्या का निराकरण कराने, अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने और फसल के नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है। डीएम श्रुति ने किसानों के शिकायत को संज्ञान में लेकर एसडीएम उतरौला को मामले की जांच करके रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। एसडीएम की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें