फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोली व मेंहदी में वोटरों को जागरुक करने का भरा रंग

विज्ञापन
फोटो-4-बलरामपुर के भारतीय इंटर कालेज में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों की धूम है। विद्यालयों में प्रतियोगिताओं के माध्यम से वोटरों को जागरूक करने की पहल की जा रही है। विद्यार्थी रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिताओं के जरिए वोटरों को जागरूक कर रहे हैं। उधर पुलिस प्रशासन की तरफ से शहरों व गांवों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम कराकर वोटरों को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। महिला पुलिस कर्मियों ने वोटरों को मतदान करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

स्वीप के नोडल अधिकारी/डीआईओएस गोविंंद राम के सुझाव पर गुरुवार को जिले के कई माध्यमिक विद्यालयों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम कराए गए। भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज उतरौला में प्रधानाचार्य केके सरोज की अध्यक्षता में तहसील स्तरीय कार्यक्रम कराया गया। इसके साथ मोहम्मद युसूफ उस्मानी इंटर कॉलेज व जीआईसी दारीचौरा में शिक्षकों की निगरानी में प्रतियोगिताएं कराई गईं। मेहंदी, रंगोली, स्लोगन व पोस्टर पेंटिंग की चार विधाओं में प्रतियोगिताएं हुईं।
मेहंदी में भारतीय विद्यालय की छात्रा अंशिका मिश्रा ने प्रथम, सोनी मिश्रा ने द्वितीय व जीआईसी की सोनी जायसवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर पेंटिंग में भारतीय विद्यालय के दौलत सिंह ने प्रथम, सूरज प्रताप मौर्य ने द्वितीय व मोहम्मद यूसुफ की बुशरा ने तृतीय स्थान हासिल किया। स्लोगन में मोहम्मद यूसुफ की अर्चिता विमल ने प्रथम, भारतीय विद्यालय की सोनाली ने द्वितीय व विशाल गुप्ता ने तृतीय स्थान अर्जित किया।
विज्ञापन

रंगोली में जीआईसी दारीचौरा की सुरुचि जायसवाल व नंदन जायसवाल ने प्रथम, भारतीय विद्यालय की अंशिका मोदनवाल, प्रीति यादव व शिवानी त्रिपाठी ने द्वितीय और माही सेन, कुमकुम व अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शिक्षिका सुवर्चा, शिक्षक मोहम्मद सलामन व राम मोहन श्रीवास्तव ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रधानाचार्य केके सरोज ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। एमपीपी के प्रधानाचार्य कैप्टन जीपी तिवारी, अबुल हासिम, जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद शुक्ल व राकेश प्रताप सिंह आदि ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम तीरथ यादव ने बताया कि मेंहदी में खुशी कश्यप ने प्रथम, श्वेता कपूर ने द्वितीय व पुष्पा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
रंगोली में कक्षा 10 की स्नेहा गुप्ता की टीम ने प्रथम व कक्षा नौ की प्रांजलि की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। डॉ. साधना व रीना त्रिपाठी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रबंधक डॉ. सतीश सिंह, शिशु मंदिर प्रधानाचार्य तिलक रामपाठक व सुंदरलाल मिश्र आदि का सराहनीय योगदान रहा।
एमएलके महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कई गांवों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किए। स्वीप कोआर्डिनेटर व एनएसएस के मुख्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजीव रंजन, डॉ. आशीष कुमार लाल, डॉ. राम रहीश व डॉ. आलोक शुक्ल के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने अचलापुर, सुहागिनपुरवा, छोटी पीलीभीत, सेखुई खुर्द, भलूहिया व सेखुईकला में सभी से वोट देने की अपील की। प्रभारी निरीक्षक देहात कोतवाली विद्या सागर वर्मा के नेतृत्व में महिला पुलिस कर्मी दीपिका पांडे, कविता व मुजिम्मल हुसैन ने जबदही गांव के लोगों को वोट देने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें