बलरामपुर। बीते दिन सरयू नहर के तेज बहाव लिंक नहर की पटरी बह गई। लिंक नहर कटने से किसानों की करीब 1200 बीघे सरसों, मसूर और गेहूं की फसल जलमग्न हो गई है। खेत में पानी भर जाने से फसल बर्बाद हो सकता है। किसानों ने बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपकर बर्बाद हुई फसल का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी को सौंपे गए ज्ञापन में किसान मोतीलाल, उदयभन वर्मा, चंद्र गोपवाल, चंद्रभान, ओम प्रकाश व दिनेश कुमार आदि ने कहा है कि लिंक नहर की सफाई न होने तथा क्षतिग्रस्त नहर में पानी छोड़े जाने से बीते सोमवार को सिंगाही, भभरी, कोहड़ौरा, उदईपुर, बदलपुर, शिवचरनडीह, फाजिलडीह, नबीनगर व मोहनपुर आदि गांव के पास नहर का पानी खेतों में फैल गया।
इन गांवों के किसानों की करीब 1200 बीघे सरसो, मसूर व गेहूं की फसल पानी में डूब गई है। खेत में पानी भर जाने से फसल बर्बाद हो गई है। इन लोगों ने बर्बाद हुई फसल का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। ज्ञापन में 150 मीटर आरसीसी सड़क बनवाए जाने की मांग भी की है।