फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: दिल्ली में बम धमाके के लेकर बरती जा रही सतर्कता

Sat, 15 Nov 2025 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। दिल्ली में बम धमाके को लेकर जिले में सतर्कता बरती जा रही है। एसपी विकास कुमार के निर्देश पर शनिवार को नेपाल सीमा से सटे सोहेलवा जंगल की वादियों के साथ ही शहर व गांवों में चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

एएसपी विशाल पांडेय ने बताया कि 10 नवंबर को दिल्ली में बम धमाका हुआ था। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस व एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) 9वीं व 50वीं वाहिनी के जवानों की संयुक्त टीमें पैदल गश्त कर रही हैं।
सभी चेकपोस्टों पर आने-जाने वालों की सघन चेकिंग की जा रही है। शनिवार को एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीमों ने नेपाल सीमा पर स्थित गुरंग नाका व पटोली नाका आदि पर प्रत्येक आने-जाने वाले व्यक्तियों/वाहनों की सघन जांच कराई गई। पुलिस, पीएसी व एसएसबी की संयुक्त टीमों ने नेपाल पुलिस के साथ सीमा पर गश्त किया। इसके बाद ग्राम सुरक्षा समितियों के साथ गांवों में बैठकें की गई। इसमें संभ्रांत नागरिकों को सीमा की गतिविधियों के बारे में सतर्कता बरतने का सुझाव दिया गया।
विज्ञापन

संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना देने के लिए ग्रामीणों को सतर्क किया गया। नेपाल सीमा से सटे गांव जुगुनभरिया, झिंगहा, रतनपुर, कुशहवा, जरवा, नेवलगुढ़, मजगवां, छोटका भुकुरवा, बड़का भुकुरवा, रजडेरवा, कंचनपुर, लंबीकोहल, भरपुर चेतिया, दर्जिनिया, तेलियनपुरवा व भक्ता सहित नेपाल सीमा से सटे 90 गांवों में टीमों ने गश्त व बैठक करके लोगों को सतर्क रहने के सुझाव दिए। सुरक्षा कर्मियों ने ग्रामीणों को सुझाव दिया कि सीमा से सटे गांवों में आने वाले किसी भी बाहरी व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें। प्रत्येक गांव में दो-दो स्वयंसेवकों को सीमा पर चौकसी बरतने और खुफिया सूचना देने की जिम्मेदारी ग्राम सुरक्षा समितियों को सौंपी गई।

शहर व ग्रामीण बाजारों में भी चलाया गया अभियान
नेपाल सीमा के साथ शहरों व ग्रामीण बाजारों में भी चेकिंग अभियान चलाया गया। बलरामपुर रेलवे स्टेशन, झारखंडी रेलवे स्टेशन, कौवापुर, तुलसीपुर, गैसड़ी व पचपेड़वा रेलवे स्टेशनों के साथ शहर के रोडवेज व निजी बस अड्डों पर व्यक्तियों/वाहनों की सघन जांच कराई गई। उतरौला, रेहरा बाजार, श्रीदत्तगंज, सादुल्लाहनगर, शिवपुरा बाजार, मथुरा बाजार, महराजगंज तराई बाजार, बरदौलिया व ललिया जैसे सभी ग्रामीण बाजारों में भी पुलिस टीमों ने व्यक्तियों/वाहनों के सघन चेकिंग का अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें