फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिया की तस्करी के आरोप में तीन पर केस

विज्ञापन
फोटो-8बलरामपुर के पचपेड़वा थाना क्षेत्र के मझगवां गांव में भंडारित यूरिया की जांच करते जिला कृषि - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। यूरिया खाद की तस्करी के आरोप में तीन पर केस दर्ज किया गया है। जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर पचपेड़वा थाने में मामला दर्ज हुआ है। मौके से 34 बोरी यूरिया खाद बरामद की गई है। इस दौरान मौके से तीनों फरार हो गए।
विज्ञापन

डीएम श्रुति के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी आरपी राणा ने भारत-नेेपाल सीमा पर स्थित पचपेड़वा ब्लॉक के गांव मझगवां में उमर फैसल के मुर्गी फार्म पर छापा मारा। जिला कृषि अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि मौके पर 34 बोरी यूरिया उर्वरक नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड सेक्टर-24 नोएडा, ब्रांड किसान, लॉट संख्या 101 भंडारित पाई गई, जिसमें मझगवां निवासी अब्दुल रहमान व इरशाद आलम ने यूरिया उर्वरकों को भंडारित किया।
यहीं से यूरिया भंडारित करके नेपाल में तस्करी की जाती थी। छापे के दौरान मौके पर मिली यूरिया को जब्त कर लिया गया है। तीनों मौके से फरार हो गए। तीनों के पास से उर्वरक बिक्री का कोई प्राधिकार पत्र नहीं मिला। बिना लाइसेंस यूरिया का अवैध भंडारण किया गया। अंतरराष्ट्रीय सीमा से अवैध भंडारण कर उर्वरकों की तस्करी की जा रही है।
विज्ञापन

पचपेड़वा थाने में तीनों के खिलाफ उर्वरक नियंत्रण आदेश के तहत केस दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई। पचपेड़वा थाने के प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जिसमें मझगवां निवासी उमर फैसल, अब्दुल रहमान व इरशाद आलम के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि डीएम सहित उप कृषि निदेशक, संयुक्त कृषि निदेशक व सीडीओ को कार्रवाई से अवगत करा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें