फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में रौनक बकरों की बढ़ी बिक्री

विज्ञापन
फोटो-10बलरामपुर के ग्रामीण क्षेत्र के बकरीद के लिए सजा बकरों का बाजार।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। बकरीद त्योहार को लेकर बाजारों की रौनक बढ़ गई है। दुकानों पर खरीददारों की भीड़ उमड़ रही है। शहर से लेकर गांव तक बकरों की ब्रिकी का बाजार सजा है। अपने-अपने सामर्थ्य के हिसाब से लोग कुर्बानी के लिए बकरों की खरीद कर रहे हैं।
विज्ञापन

बकरीद त्योहार में हर समर्थ मुसलमान को कुर्बानी देना वाजिब माना जाता है। तीन दिनों तक कुर्बानी देने का सिलसिला जारी रहता है। कुर्बानी के बाद लोग मांस गरीबों तथा असहायों में वितरित करते हैं। बाजारों में मसालों के साथ-साथ अन्य लजीज व्यंजनों और कपड़ों की खरीदारी लोग खूब कर रहे हैं। शहर से लेकर गांव तक बकरों की खूब खरीददारी हो रही है। अजमेरी, बब्बरी व तोतापरी बकरों की खूब डिमांड है। पांच हजार से लेकर 90 हजार तक के बकरे बाजार में उपलब्ध हैं।
सफाई व पेय जलापूर्ति की व्यवस्था पर जोर
बकरीद त्योहार को लेकर नगरों में साफ-सफाई व पेय जलापूर्ति की व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि बलरामपुर शाबान अली ने बताया कि बकरीद के दिन जिन इबादतगाहों में नमाज अदा की जाएगी, उनकी साफ-सफाई कराई जा रही है। बकरीद के दिन जलापूर्ति 24 घंटे जारी रहेगी।
विज्ञापन

बिजली न रहने पर जनरेटर चलाकर जलापूर्ति की जाएगी। गलियों, सड़कों तथा नालियों की साफ-सफाई कराई जा रही है। व्यवस्था 10 से लेकर 12 जुलाई तक जारी रहेगी। नगर पालिका के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें