फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित एसयूवी बाइक से टकराई, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देहात (बलरामपुर)। बेनीजोत गांव के पास नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित एसयूवी अचानक बाइक से टकरा गई। घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुुताबिक एसयूवी का टायर अचानक फटने से हादसा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक देहात कोतवाली विद्या सागर वर्मा ने बताया कि सोमवार को नेशनल हाईवे पर बेनीजोत गांव के पास गोंडा से तुलसीपुर जा रही एसयूवी का टायर अचानक फट गए। टायर फटने से एसयूवी अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। हादसे के बाद एसयूवी खाई में पलट गई और बाइक चालक सड़क पर गिर गया।
एसयूवी और बाइक चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। एसयूवी चालक की पहचान गोंडा के नगर कोतवाली क्षेत्र के सलमान (28) के रूप में हुई है। बाइक चालक की पहचान नहीं हो सकी है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें