बलरामपुर। मजिस्ट्रेटों की निगरानी में देर शाम तक पोलिंग पार्टियों ने मत पेटियों को स्ट्रांग रूम में जमा कराया है। जिले के सभी नौ ब्लॉकों के स्ट्रांग रूम पर मत पेटियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात की गई है। दो मई को मतगणना कराई जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी /डीएम श्रुति ने सोमवार को बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 में 26 अप्रैल को ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य सीटों के लिए मतदान कराया गया। प्रात: सात से सायं छह बजे तक मतदान प्रक्रिया पूरी कराकर सभी शील्ड मत पेटियों को संबंधित ब्लॉक के मतगणना स्थल वाले स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में जमा कराई गई।
सभी मतगणना स्थल व स्ट्रांग रूम पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनाती की गई है। शील्ड मत पेटियों को स्ट्रांग रूम में जमा कराने के लिए मजिस्ट्रेट मौके पर मौजूद रहे। सदर ब्लॉक के एमपीपी इंटर कॉलेज के स्ट्रांग रूम में एसडीएम अरुण कुमार गौड़, हरैया सतघरवा ब्लॉक के मोहनलाल रामलाल इंटर कालेज शिवपुरा के स्ट्रांग रूम में अपर एसडीएम, तुलसीपुर ब्लॉक के नवीन मंडी समिति स्ट्रांग रूम में एसडीएम विनोद कुमार सिंह ने शील्ड मत पेटियां जमा कराई गई।
गैसड़ी ब्लॉक के किसान इंटर कॉलेज सिंहमुहानी के स्ट्रांग रूम में डीसी मनरेगा महेंद्र देव पांडेय, पचपेड़वा ब्लॉक के फजले रहमानिया इंटर कॉलेज के स्ट्रांग रूम में डीडीओ गिरीश कुमार पाठक, उतरौला ब्लॉक के एचआर इंटर कालेज के स्ट्रांग रूम में एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव, रेहरा बाजार ब्लॉक के भगवती प्रसाद शुक्ल इंटर कालेज रेहरा बाजार के स्ट्रांग रूम में पीडी अनिल कुमार सिंह ने शील्ड मत पेटियां जमा कराई गई।
श्रीदत्तगंज ब्लॉक के चौधरी लालता प्रसाद सिंह बौद्ध महाविद्यालय के स्ट्रांग रूम में सीडीओ रिया केजरीवाल और गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक के स्वर्गीय रामतीरथ चौधरी इंटर कॉलेज इमिलिया बनघुसरा के स्ट्रांग रूम में डीसी एनआरएलएम सूबेदार सिंह यादव बतौर मजिस्ट्रेट शील्ड मत पेटियां जमा कराई गई।