फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बिना लाइसेंस संचालित अल्ट्रा डायग्नोस्टिक सेंटर सील

विज्ञापन
बलरामपुर के धुसवा बाजार में सेंटर सीज करवाती टीम ।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में नर्सिंग होम व क्लीनिक का अवैध रूप से संचालन धड़ल्ले से किया जा रहा है। एसीएमओ ने सोमवार को बिना लाइसेंस संचालित अल्ट्रा डायग्नोस्टिक सेंटर को सील किया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी के निर्देश पर एसीएमओ डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को उतरौला क्षेत्र के धुसवा बाजार में छापा मारा। स्वास्थ्य विभाग टीम को देखते ही कई निजी अस्पताल व क्लीनिक संचालक शटर गिराकर भाग गए। एसीएमओ ने धुसवा टैक्सी स्टैंड स्थित अल्ट्रा डायग्नोस्टिक सेंटर का निरीक्षण किया। सेंटर में चिकित्सा संसाधनों का आकलन किया। निरीक्षण के समय एसीएमओ ने संचालक से पंजीकरण अभिलेख मांगा। संचालक कोई अभिलेख नहीं दिखा सका।
सीएमओ डॉ. एसके श्रीवास्तव ने बताया कि अल्ट्रा डायग्नोस्टिक सेंटर बिना लाइसेंस संचालित हो रहा था, जो नियम विरुद्ध है। बिना पंजीकरण के अवैध तरीके से डायग्नोसिस सेंटर संचालित होने पर उसे सील करा दिया गया है। संचालक को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर संचालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें