बलरामपुर। स्थानीय डिपो में तैनात दो संविदा चालकों के बिना सूचना के गायब रहने पर उनकी सेवा समाप्त कर दी गई है। साथ ही डिपो में चालकों के जमा प्रतिभूति धनराशि भी जब्त कर लिया गया है।
बलरामपुर डिपो की वरिष्ठ डिपो इंचार्ज तरन्नुम ने बताया कि संविदा चालक अनिल कुमार तिवारी 30, दिसंबर 2023 और संविदा चालक संजय कुमार सिंह 15, जनवरी 2024 से बिना सूचना के ड्यूटी से गायब चल रहे थे। इससे बसों का संचालन प्रभावित होने के साथ ही परिवहन निगम को राजस्व का नुकसान भी हुआ है। दोनों चालकों ने अनुपस्थित रहने का कारण कार्यालय में नहीं बताया। चालकों से कई बार संपर्क किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। दोनों चालकों ने अपने कार्य में कोई रुचि नहीं दिखाई और न ही अपने दायित्वों का निर्वहन किया। ऐसे में निगम का कार्य बाधित करने का दोषी मानते हुए चालकों को नाम संविदा सूची से हटाकर उनकी सेवा समाप्त कर दी गई है।