फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा तथा कांग्रेस ने उतारे दावेदार, सपा-बसपा में संशय बरकरार

विज्ञापन
फोटो-9-दीपेंद्र सिंह दीपांकर - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले की चारों सीटों पर भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी दावेदार उतार दिए हैं जबकि समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी में प्रत्याशियों कने नामों पर अभी तक संशय बरकरार है। काफी मंथन के बाद बी सपा अभी तक तुलसीपुर व उतरौला और बसपा चारो सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय नहीं कर पायी है। शुक्रवार से शुरू हो रही नामांकन प्रक्रिया के बावजूद प्रत्याशियों का नाम साफ न होने से दोनों ही पार्टियों के समर्थकों में इसे लेकर ऊहापोह की स्थिति कायम बनी है।
विज्ञापन

भाजपा के बाद बुधवार देर शाम कांग्रेस ने भी सदर, गैसड़ी और उतरौला के बाद तुलसीपुर सीट से अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। युवा कांग्रेसी नेता दीपेंद्र सिंह दीपांकर को तुलसीपुर सीट से दावेदार बनाया गया है। इससे पहले कांग्रेस उतरौला से पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू , बलरामपुर सदर से बबिता आर्य तथा गैसड़ी से डॉ. इश्तियाक अहमद को प्रत्याशी घोषित किया है। शुक्रवार से शुरू होने वाली नामांकन प्रक्रिया के बावजूद सपा और बसपा में इन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय करने को घमासान मचा हुआ है। सपा अभी तक चारों में से तुलसीपुर तथा उतरौला सीट से प्रत्याशी का नाम तय नहीं कर पायी है।
जबकि बसपा की तरफ से तो चारों ही सीटों पर अभी तक किसी भी प्रत्याशी के नाम को अधिकृत तौर पर जारी नहीं किया गया है। क्षेत्रीय स्तर पर कयास लगाए जा रहे हैं कि अब पार्टी स्तर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाने के बाद ही बची सीटों पर दावेदारों के नाम का ऐलान होगा। चुनावी तैयारी में जुटे दोनों ही पार्टियों के संभावित प्रत्याशियों के साथ ही उनके समर्थकों में भी चुनाव मैदान में उतरने या न उतरने को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें