फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण कर पर्यावरण को हरा-भरा बनाने का संकल्प

विज्ञापन
फोटो-8-बलरामपुर के कंपोजिट विद्यालय चौहत्तर कला में पौधरोपण करते लोग।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
जरवा (बलरामपुर)। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के तुलसीपुर रेंज में शुक्रवार को शिक्षकों ने पौधरोपण किया। शिक्षकों व विद्यार्थियों ने पर्यावरण को हरा-भरा बनाने का संकल्प लेकर लोगों से पौधरोपण करने की अपील की।
विज्ञापन

शिक्षा क्षेत्र गैसड़ी के कंपोजिट विद्यालय चौहत्तर कला में प्रधानाध्यापक अब्दुल कय्यूम, शिक्षिका ज्योति मिश्रा, शिखा मौर्या, अवनीश शंकर व शशिकांत गिरि ने परिसर में आंवला, सहजन व जामुन के रोपित किए।
रेंजर अमरजीत प्रसाद ने कहा कि सभी लोग संकल्प लें कि वह अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संतुलन में सहयोग करेंगे। इसके बाद रेंजर ने वनरक्षक अमित सारस्वत, वन दरोगा शशिकांत शुक्ला, युवक मंगल दल दिव्य प्रकाश आदि के साथ रेंज में भी पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें