बलरामपुर। जिले में कोरोना संक्रमण का बढ़ता हुआ मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार शाम को आई जांच रिपोर्ट में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। एक्टिव केस की कुल संख्या अब 35 हो गई है। पॉजिटिव मिले व्यक्तियों के रिहाइशी इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
रविवार शाम सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि रविवार को प्राप्त हुई कोरोना जांच रिपोर्ट में तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इनमें से दो व्यक्ति बलरामपुर नगर स्थित मोहल्ला पुरानी बाजार व पुरैनिया तालाब के है। एक व्यक्ति उतरौला का निवासी है। उतरौला के व्यक्ति की छानबीन करने के बाद पता चला है कि वह बीते दिनों सपरिवार हैदराबाद से घर आया था।
बलरामपुर नगर के दो मोहल्लों में मिले मरीजों कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। पॉजिटिव पाए गए तीनों लोगों को इलाज के लिए लेवल-1 हॉस्पिटल में भर्ती कराया जा रहा है। पीड़ित मरीजों के रिहाईशी इलाके को कोविड 19 महामारी अधिनियम के तहत सील कर कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है।