फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ो स्वास्थ्य कर्मी व एक बैंक कर्मी सहित तीन मिले कोरोना पॉजिटिव-संशोधित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों के मिलने का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को भी दो स्वास्थ्य कर्मी व एक बैंक कर्मी की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। शनिवार को पांच कोरोना मरीजों ने बीमारी को मात देकर घर वापसी की। जिले में कुल एक्टिव केस की संख्या अब 32 हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि शनिवार को जिले में प्राप्त कोरोना जांच रिपोर्ट में तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन लोगों में गैसड़ी बॅक की एक स्टाफ नर्स, एंबुलेंस का एक चालक तथा बलरामपुर नगर के एक बैंक में कार्यरत कर्मी कोरोना पॉजिटिव मिला है।
इन सभी लोगों को लेवल-1 हॉस्पिटल में भर्ती कराया जा रहा है। पॉजिटिव मिले लोगों के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर एरिया सील किया जा रहा है। शनिवार को लेवल-1 हास्पिटल में भर्ती 34 मरीजों में से पांच लोगों की दूसरी कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर भेजा जा रहा है। जिले में अब कुल एक्टिव केस 32 बचे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को 375 लोगों का सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं। जिले में अब तक कुल संक्रमित मिले 91 लोगों में से 57 ठीक हो चुके हैं। दो लोगों की मौत हो चुकी है। अब कुल 32 लोग संक्रमित हैं। जिले से अब तक कुल 10055 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से 9345 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव तथा 91 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शेष लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें