फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना से तीन की मौत, 228 मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कोरोना संक्रमण फैलने की दर दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। शनिवार को जिले में कोरोना के चलते तीन लोगों की मौत हो गई। 228 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि लोगों की लापरवाही के चलते कोरोना संक्रमण जिले में तेजी से बढ़ रहा है। गैसड़ी के करमहिया निवासी निजातुल्ला (45) को बुखार, खांसी व सांस लेने में परेशानी की शिकायत मिलने पर 17 अप्रैल को जिला संयुक्त चिकित्सालय के एल-2 कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
23 अप्रैल को ही इलाज के दौरान निजातुल्ला की मौत हो गई। नगर खलवा निवासी सुनील कुमार शुक्ला (45) को बुखार व खांसी की शिकायत मिलने पर 19 अप्रैल को जिला संयुक्त चिकित्सालय के एल-2 कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान सुुनील कुमार शुक्ल की मौत हो गई।
विज्ञापन

इसी तरह तुलसीपार्क निवासी गोविंद सिंह (60) को बुखार, खांसी व सांस लेने में परेशानी की शिकायत मिलने पर 14 अप्रैल को जिला संयुक्त चिकित्सालय के एल-2 कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 23 अप्रैल को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतक पूर्व में हाइपर टेंशन व मधुमेह की बीमारी से ग्रसित था। जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार तुलसीपुर, गैसड़ी, पचपेड़वा, हरैया सतघरवा, उतरौला, गैड़ास बुजुर्ग, रेहरा बाजार व बलरामपुर ब्लाक के तमाम गांवों में कुल 228 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इन लोगों की निगरानी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार किया जा रहा है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है। इन लोगों के संपर्क में आए लोगों का सैंपल भी जांच के लिए भेजा जाएगा। जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 4348 हो गई है। 2827 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 52 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 1469 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें