फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरु होगा तीन दिन का मैराथन प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। विकास भवन सभागार में 11 जनवरी से तीन दिवसीय मैराथन प्रशिक्षण शुरू होगा। 10 जोनल व 115 सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ 56 मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण में शामिल होंगे।
विज्ञापन

12 अफसरों की टीमों के साथ ईवीएम व वीवीपैट की चार सदस्यीय तकनीकी टीमें भी जोनल, सेक्टर व मास्टर ट्रेनरों को दो-दो शिफ्ट में विधानसभा चुनाव कराने के संबंध प्रशिक्षण देंगी। प्रशिक्षण से बिना सूचना नदारद रहने वाले मतदान कार्मिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सीडीओ/नोडल अधिकारी कार्मिक एवं प्रशिक्षण रिया केजरीवाल ने सोमवार को बताया कि विधानसभा चुनाव 2022 में मतदान कराने वाले कार्मिकों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश से अवगत कराने के लिए प्रशिक्षण देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विकास भवन सभागार में 11 जनवरी से 12 अफसरों की टीमों के साथ-साथ ईवीएम व वीवीपैट की चार सदस्यीय तकनीकी टीमें जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के प्रशिक्षित करेंगी।
विज्ञापन

पहले दिन 11 जनवरी को चार जोनल व 59 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दो शिफ्ट में प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया है। इसी तरह विकास भवन सभागार में ही 12 जनवरी को दूसरे दिन छह जोनल व 56 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दो शिफ्ट में चुनाव कराने के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा। 13 जनवरी को 56 मास्टर ट्रेनरों को भी दो शिफ्ट में प्रशिक्षण प्राप्त करने का निर्देश दिया गया है।
जोनल, सेक्टर व मास्टर ट्रेनरों की मदद से 12 अफसरों की टीमों के साथ-साथ ईवीएम व वीवीपैट की चार सदस्यीय तकनीकी टीमें प्रथम रैंडमाइजेशन से पहले 16,372 मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण देकर उन्हें मतदान कराने के लिए तैयार करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें