फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहौल बिगाड़ने वालों पर लगेगा रासुुका

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। श्रीराम जन्मभूमि/बाबरी मस्जिद पर सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन निर्णय आने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए कवायद शुरू कर दी है। एसपी ने जिले के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन

अफवाह फैलाने, भड़काऊ नारेबाजी करने, मैसेज व वीडियो वायरल करने एवं जुलूस आदि निकालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। जिले के सभी थानों के प्रभारियों को चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया है। एसपी ने माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ रासुुुका लगाने की चेतावनी जारी किया है।
एसपी देव रंजन वर्मा ने सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि अयोध्या मामले में सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का सम्मान करते हुए जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में आम जनमानस पुुलिस प्रशासन का सहयोग करे। आम जनमानस को सुरक्षा मुहैया कराना पुलिस प्रशासन का दायित्व है।
विज्ञापन

जिले के लोग एक सम्मानित, जिम्मेदार व शांतिप्रिय नागरिक की भूमिका निभाएं। किसी भी प्रकार की भड़काऊ नारेबाजी न करें। जुलूस न निकालें। किसी प्रकार की अफवाह न फैलाएं। एसपी ने जिले के सभी कोतवाली व थानों के प्रभारी निरीक्षकों को निर्देश दिया है कि संवेदनशील क्षेत्रों में तत्काल एसडीएम व सीओ की मौजूदगी में बैठकें कराएं और अराजक तत्वों को चिह्नित करें।
जिले के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को मोबाइल का प्रयोग करने वाले छात्रों को आगाह करें कि कोई भी मैसेज इधर-उधर फारवर्ड न करें। मैसेज फारवर्ड करके माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यूपी 112 के जिले में 14 रूट चार्ट बनाए गए हैं। कोतवाली व थानों में तैनात पुलिस अफसरों व कर्मियों को गांव-गांव भ्रमण करके लोगों को शांति बनाए रखने में सहयोग करने की अपील करें।
एसपी देव रंजन वर्मा ने बताया कि जिले के सभी 13 थानों में कंट्रोल रूम तैयार किए जा रहे हैं। कंट्रोल रूम में बैठने वाले आरक्षियों को मोबाइल नंबर उपलब्ध करा दिए गए हैं। 24 घंटे आरक्षियों की तैनाती रहेगी। कंट्रोल रम से सभी सूचनाओं का आदन-प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें