फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों का राशन हड़पने वालों पर गिरेगी गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। गरीबों का राशन हड़पने वालों पर तत्काल कार्रवाई की गाज गिरा दी जाएगी। डीएम श्रुति ने मंगलवार को जिला पूर्ति अधिकारी को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत 30 सितंबर तक नियमित अनाज वितरित कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी को दिए गए निर्देश में कहा है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत 20 से 30 सितंबर 2021 के मध्य जिले के सभी कोटे की दुकानों से नियमित अनाज वितरित कराए जाएं।
अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किलोग्राम राशन दिया जाए जिसमें 20 किलो गेेहूं व 15 किलोग्राम चावल शामिल है। पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किलोग्राम अनाज निर्धारित समय के अंदर वितरित कराए जाएं जिसमें तीन किलोग्राम गेहूं व दो किलोग्राम चावल रहेगा।
विज्ञापन

अंत्योदय कार्डधारकों व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को गेहूं दो रूपये प्रति किलोग्राम और चावल तीन रुपये प्रति किलोग्राम की दर से वितरित किया जाएगा। अंत्योदय कार्डधारकों को माह जुलाई, अगस्त व सितंबर के लिए तीन किलोग्राम चीनी, 18 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से सभी कोटेदार वितरित करेंगे। राशन व चीनी वितरण के कार्य में हीलाहवाली पाए जाने और शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें