फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नवरात्र में रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, सीसीटीवी से निगरानी

Mon, 09 Oct 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शारदीय नवरात्र व दशहरा पर्व की तैयारियां तेज हो गईं हैं। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के साथ ही पूजा पंडालों व रामलीला आयोजन स्थलों की निगरानी सीसीटीवी से होगी। सुरक्षा के साथ आयोजन से जुड़ी अन्य तैयारियों को अंतिम स्वरूप देने के लिए सोमवार को नगर कोतवाली में सदर एसडीएम राजेंद्र बहादुर की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा आयोजकों, कमेटियों एवं डीजे संचालकों की एक बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान होने वाली परेशानियों पर विशेषतौर से चर्चा करते हुए विसर्जन स्थल के दोनों तरफ समतलीकरण कार्य कराने, बेहतर प्रकाश के साथ पेयजल व शौचालय इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने पर भी सहमति बनी। एसडीएम ने निर्देश दिया कि शोभायात्रा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए रूट डायवर्जन के साथ ही रूट पर झूलते व लटकते बिजली के तारों को भी दुरुस्त कराया जाए। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस, झारखंडी मंदिर से प्रधान पुजारी सोनू गिरि, डॉ. तुलसीश दूबे, नगर अध्यक्ष भाजपा कृष्ण गोपाल गुप्ता व सभासद राघवेंद्र सिंह मंटू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

दुरुस्त हो फायर सेफ्टी के इंतजाम
सदर एसडीएम राजेंद्र बहादुर ने आयोजन समितियों के पदाधिकारियों से अपील की कि आयोजन के दौरान पूजा पंडालों में फायर सेफ्टी के पूरी इंतजाम रखे जाएं। इसमें किसी भी तरह की कोई ढिलाई नहीं चलेगी। केंद्रीय दुर्गा पूजा महोत्सव समन्वय समिति की अध्यक्ष कुसुम चौहान ने कहा कि दशहरा स्थल का भी समतलीकरण किया जाए ताकि रावण दहन के दौरान होने वाली परेशानी से बचा जा सके। समिति के महामंत्री अविनाश मिश्रा ने कहा कि शोभा यात्रा के दौरान देवी दयाल तिराहा से बढ़ापुर चौक से मेजर चौराहा सहित कई ऐसे मार्ग हैं, जिन पर विद्युत तार झूल रहे हैं।
विज्ञापन

निर्देश दिया कि पंडालों की सुरक्षा निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाना भी अनिवार्य होगा। ताकि किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि होने पर उसकी रिकॉर्डिंग से दोषियों को पकड़ा जा सके। सीओ सिटी बृजनंदन राय ने भी भरोसा दिलाया कि पूजा पंडालों व राम लीला आयोजन स्थलों पर सुरक्षा के व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। उन्होंने डीजे संचालकों से भी अपील की कि शोभा यात्रा के दौरान अत्यधिक तेज बजने वाले डीजे का प्रयोग न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें