बलरामपुर। अधिकारियों के निरीक्षण में पानी तो कहीं मतदेय स्थलों तक पहुंचने का सुगम रास्ता न होने का खुलासा हुआ है। मतदेय स्थलों को चाक-चौबंद कराकर जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम अरविंद सिंह ने रिपोर्ट तलब की है। कमियां दूर न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के पोलिंग बूथ कस्तूरबा आर्य बालिका इंटर कॉलेज, स्वतंत्र भारत भारत इंटर कॉलेज, बसंतलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होने मतदान केंद्रों की सभी कमियों को दूर कराने का निर्देश दिया, जिससे मतदान के दिन पोलिंग पार्टियों के साथ आने वाले जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को पहुंचने में दिक्कत न हो। पोलिंग बूथों तक जाने वाले रास्तों को भी ठीक कराने का निर्देश दिया गया। उतरौला विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय फत्तेपुर में पेयजल की व्यवस्था नहीं है। शिक्षक राम सरजीवन यादव ने पेयजल की व्यवस्था कराने का पत्र भेजा है। प्राथमिक विद्यालय बरहवा में शौचालय की व्यवस्था नहीं है। इसी तरह 30 मतदेय स्थलों पर कई तरह की खामियों को दूर करने का निर्देश दिया गया है।
दिया गया निर्देश
-सभी विभागों के अधिकारियों को पोलिंग बूथों पर व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद कराने का निर्देश दिया गया है। जांच के दौरान कमियां मिलने पर संबंधित के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-अरविंद सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम