फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बर्न यूनिट है, जलने पर इलाज नहीं मिलेगा

विज्ञापन
बलरामपुर के संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर में बना बर्न यूनिट।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। शासन की तरफ से भले ही सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ाई जा रही हों, लेकिन स्थानीय स्तर पर अधिकारियों की लापरवाही से जनता को लाभ नहीं मिल पा रहा है। संयुक्त जिला चिकित्सालय में करोड़ों की लागत से बर्न यूनिट बनकर तैयार है, लेकिन इसका लाभ घायलों को नहीं मिल पा रहा है। बर्न यूनिट में संसाधन तो मौजूद हैं, लेकिन चिकित्सक व अन्य कर्मियों की तैनाती न होने से संचालन अटका हुआ है।
विज्ञापन

संयुक्त जिला चिकित्सालय में प्लास्टिक सर्जरी एंड बर्न यूनिट के निर्माण को वर्ष 2014-15 में स्वीकृति मिली थी। दिसंबर 2017 में भवन तैयार हो गया। कार्यदायी संस्था ने फरवरी 2018 में उसे सीएमओ को हस्तांतरित भी कर दिया, लेकिन तब से भवन बंद है। ऐसे में अग्निकांड में घायल मरीजों को जिले में इलाज नहीं मिल रहा है। लाखों रुपये की लागत से जिला अस्पताल परिसर में स्थापित बर्न यूनिट जले हुए मरीजों के जख्मों पर मरहम लगाने में नाकाम है।



यूनिट के सामान हो गए थे चोरी

संयुक्त जिला अस्पताल में कुछ साल पहले चोरी हुई थी। चोर बर्न यूनिट के भवन में लगे पंखे, ऑक्सीजन का पाइप, वायरिंग का सामन सहित अन्य उपकरण उठा ले गए थे। अब इन सब उपकरणों को लगाने के लिए बजट की डिमांड की गई है। पैसा आने के बाद बर्न यूनिट की मरम्मत का कार्य होगा।
विज्ञापन




उच्चाधिकारियों को भेजा गया है पत्र

बर्न यूनिट में सभी सहायक उपकरण मौजूद हैं। मानव संसाधन के अभाव में संचालन अटका है। यूनिट के लिए चिकित्सक व अन्य स्टाफ की तैनाती कराने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन


- डॉ. राजकुमार वर्मा, सीएमएस संयुक्त जिला अस्पताल बलरामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें