- वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की तिथि जारीबलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की तिथि जारी कर दी गई है। नौ से 13 फरवरी के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी आठ फरवरी तक प्रवेश फाॅर्म भरकर जमा कर सकते हैं।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि नौ फरवरी को प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। पहले दिन बालक-बालिका खो-खो व शतरंज, 10 फरवरी को बैडमिंटन व कबड्डी प्रतियोगिताएं होंगी। 11 फरवरी को 100 मीटर, 3000 मीटर व 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक स्पर्धा होगी। 12 फरवरी को 200, 1500, 400 मीटर, चक्का फेंक, हैमर थ्रो, भाला फेंक स्पर्धा कराई जाएगी। इसी तरह अंतिम दिन 13 फरवरी को 100 व 200 मीटर रिले रेस के साथ प्रतियोगिता का समापन होगा। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार, मेडल व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। सभी स्पर्धाएं सुबह 10 बजे से शुरू होंगी। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए खिलाड़ियों को महाविद्यालय के ड्रेस कोड में आना होगा। (संवाद)