फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 496 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, नौ गैरहाजिर

विज्ञापन
-बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज में परीक्षा देते परीक्षार्थी ।-स्रोत : महाविद्यालय
विज्ञापन
बलरामपुर। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय से संबद्ध एमएलके महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर बृहस्पतिवार को बीए प्रथम सेमेस्टर की संस्कृत व उर्दू के साथ एमए, एमएससी एवं एमकाम की परीक्षा भी कराई गई। प्रथम व द्वितीय पाली की परीक्षा में पंजीकृत 505 विद्यार्थियों के सापेक्ष 496 विद्यार्थी शामिल हुए, वहीं नौ विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय से संबद्ध एमएलके महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर बृहस्पतिवार को पहली पाली में बीए प्रथम सेमेस्टर की संस्कृत व उर्दू विषय की परीक्षा कराई गई। परीक्षा में पंजीकृत 27 विद्यार्थियों में से 26 शामिल हुए, एक छात्र ने परीक्षा छोड़ दी। द्वितीय पाली में एमए, एमएससी व एमकाम प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा कराई गई। महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर विद्यार्थियों को तलाशी के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया।
नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए कक्ष निरीक्षक के साथ सचल दस्ता के सदस्य भी परीक्षार्थियों की निगरानी करते दिखे। प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने प्रत्येक परीक्षा कक्ष का निरीक्षण कर कक्ष निरीक्षकों का नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया। परीक्षा प्रभारी लवकुश पांडेय ने बताया कि एमए, एमएससी व एमकॉम में कुल 478 विद्यार्थी पंजीकृत थे, इनमें से 470 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है, वहीं आठ अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की परीक्षा में शामिल हुए 313 विद्यार्थी

एमएलके महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर बुधवार को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध बीए पंचम सेमेस्टर की परीक्षा कराई गई। परीक्षा प्रभारी लवकुश पांडेय ने बताया कि एमएलके महाविद्यालय पूर्व में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय सिद्धार्थनगर से संबद्ध था इसलिए यहां पर मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर के साथ सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की परीक्षा भी कराई जा रही है। पहली पाली में बीए पंचम सेमेस्टर के विभिन्न विषयों की परीक्षा में पंजीकृत 316 छात्र-छात्राओं में से 313 विद्यार्थी शामिल हुए, वहीं तीन विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें