फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार बस ने मासूम को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। स्थानीय नगर के गोंडा मार्ग पर शाहपुर इटई गांव के पास तेज रफ्तार परिवहन निगम की बस ने सात वर्षीय मासूम को रौंद दिया। मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से नाराज परिजनों तथा ग्रामीणों ने शव रखकर गोंडा मार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर शव कब्जे में ले लिया है। लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

शाहपुर इटई निवासी बुधई ने बताया कि रविवार सुबह उनका बेटा संदीप(7) गोण्डा रोड पार कर रहा था। इसी बीच उतरौला से गोंडा जा रही तेज रफ्तार परिवहन निगम की बस ने संदीप को रौंद दिया। मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई। बस चालक कुछ दूर पर बस छोड़कर फरार हो गया।
बस प्राइवेट है और परिवहन निगम में अनुबंधित है। घटना से नाराज परिजनों तथा ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया। यह लोग वाहनों के तेज रफ्तार पर अंकुश लगाए जाने तथा दोषी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे कोतवाल अनिल सिंह ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। कोतवाल ने बताया कि चालक को गिरफ्तार कर बस को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विधायक राम प्रताप वर्मा तथा तहसीलदार नरेंद्र राम पीड़ित के घर पहुंचे। विधायक ने परिजनों को 20 हजार रुपये की तात्कालिक मदद दी तथा उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें