फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: एक पेड़ मां के नाम अभियान के लिए नगरपालिका देगी मुफ्त पौधा

Tue, 07 Jul 2026 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-26- नगर पालिका कार्यालय में आयोजित बैठक में शामिल चेयरमैन व अन्य। स्रोत विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। पर्यावरण संरक्षण और नगर को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को नगरपालिका सभागार में अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू की अध्यक्षता में सभासदों और कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत नगर क्षेत्र में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


नगरपालिका अध्यक्ष ने नगरवासियों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए बताया कि इच्छुक नागरिकों को नगरपालिका की ओर से निःशुल्क पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोग अपने घरों, मोहल्लों और सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण करना भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। अभियान के तहत जो नागरिक पौधों को सुरक्षित रखते हुए उन्हें जीवित और विकसित करेंगे, उन्हें अगले वर्ष 30 जून को नगरपालिका स्थापना दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र मौर्य, अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस, जेई सिविल अविनाश यादव, कर निरीक्षक राजेश कुमार सहित सभासद सुभाष पाठक, राघवेंद्र कांत सिंह मंटू, सुशील साहू बंटी, सिद्धार्थ साहू, विनोद गिरी, आनंद किशोर, मनोज यादव, मनीष तिवारी, अक्षय शुक्ला, शुभम चौधरी, सुनीता मिश्रा, मो. कुमैल, शमीम, शमशाद और नंदलाल तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें