फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बेटी के हाथ पीले करने से पहले जल गया आशियाना

Sun, 10 May 2026 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-15-बलरामपुर के बलुहा मोहल्ले में अ​ग्निकांड में जला घर गृहस्थी का सामान ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। बेटी की शादी का सपना संजोए एक पिता की आंखों के सामने उसकी पूरी गृहस्थी राख हो गई। नगर के बलुहा पुलिस चौकी के सामने शनिवार देर रात मोमबत्ती से लगी आग ने दो भाइयों की गृहस्थी को जलाकर तबाह कर दिया। इस आग में वर्षों की मेहनत से बेटी की शादी के लिए जोड़ा गया सामान, नगदी और जेवर सबकुछ जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन

मोहल्ला बलुहा निवासी नफीस ने बताया कि शनिवार की रात वह बाहर गए थे। बिजली न होने के कारण परिवार के लोग घर में मोमबत्ती जलाकर सो गए थे। रात करीब 12:30 बजे वह जब घर लौटे तो देखा कि ऊपरी मंजिल पर बने कमरों से तेज धुआँ और आग की लपटें उठ रही हैं। यह कमरे उनके भाई मोहम्मद सलीम और मोहम्मद वकील के थे। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर मोहल्ले के लोग भी मौके पर पहुंचे और घर में सो रहे लोगों को बाहर निकाला। घर में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय लोगों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक घर में रखा फर्नीचर, कपड़े, घरेलू सामान, नगदी और जेवर जल चुके थे। मोहम्मद सलीम अपनी बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे थे। बेटी के हाथ पीले करने के लिए बड़ी मुश्किल से जोड़े गए जेवर और सामान आग में स्वाहा हो गए। घटना में घर-गृहस्थी का सामान जलने से पीड़ित परिवार बेसुध हो गया।


घटना की सूचना पर सदर लेखपाल पुनीत मिश्रा मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन किया। उन्होंने बताया कि क्षति की रिपोर्ट तैयार कर अधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें