फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मिट्टी खनन में चार ट्रैक्टर-ट्रॉली व लोडर सीज

Sun, 10 May 2026 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-22-बलरामपुर के ललिया थाने में खड़ी पकड़ी गई ट्रैक्टर ट्राली ।-संवाद
विज्ञापन
ललिया। क्षेत्र के लालपुर गांव के निकट शनिवार रात करीब 11 बजे अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मिट्टी लदी चार ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं एक लोडर को पकड़ लिया। कार्रवाई से क्षेत्र में खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। संयुक्त टीम ने मौके पर वाहनों की जांच की गई, लेकिन चालक आवश्यक अभिलेख और खनन संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद सभी वाहनों को कब्जे में लेकर थाना लाया गया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस और खनन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां खनन कार्य नियमानुसार संचालित नहीं पाया गया। खनन विभाग ने नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए मिट्टी लदी चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक लोडर को सीज कर दिया गया है। बताया कि रात के समय विशेष चेकिंग अभियान चलाकर अवैध खनन पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें