फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरियादी को फोन कर मंडलायुक्त ने परखी निस्तारण की हकीकत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। माह के चौथे शनिवार के दिन जिले के सभी कोतवाली व थानों में समाधान दिवस के दौरान फरियादियों की शिकायतें सुनी गई। मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल एसवीएस रंगाराव व आईजी राकेश सिंह ने नगर व देहात कोतवाली में फरियादियों की शिकायतें सुनी। शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराने का निर्देश पुलिस व राजस्व टीम को दिया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त व आईजी ने फरियादियों की शिकायतें सुनते हुए पिछले समाधान दिवस में निस्तारित हुए मामलों के फरियादियों से फोन करके निस्तारण की हकीकत परखी। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि जिस मामले में प्रार्थना पत्र दिया गया था, उनका निस्तारण करा दिया गया है और वह संतुष्ट है।
एक शिकायतकर्ता ने बताया कि अतिक्रमण हटवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, जिसे पुलिस व राजस्व की टीम ने मौके पर पहुंचकर हटवा दिया है। मंडलायुक्त ने सीओ सिटी वरुण मिश्र से तीन माह की लंबित विवेचना की जानकारी ली।
विज्ञापन

सदर एसडीएम अरुण कुमार गौड़ को खतौनी का अंश निर्धारण कार्य शत-प्रतिशत पूरा कराने का निर्देश दिया गया है। महिला हेल्पडेस्क निरीक्षण किया और अपराध संबंधित मामलों में तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
डीएम श्रुति व एसपी हेमंत कुटियाल ने उतरौला कोतवाली के समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतें सुनी और अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया।
भूमि विवाद से संबंधित मामलों में राजस्व व पुलिस टीम को मौके पर जाकर निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया। सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित होने वाले मामलों में पहल करने की जिम्मेदारी प्रभारी निरीक्षकों को सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें