बलरामपुर में लाभार्थी को चेक प्रदान करते प्रभारी मंत्री। स्रोत विभाग
बलरामपुर। प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। कहा कि विकास में जिला सबसे आगे होगा। इसके लिए योगी सरकार गंभीर प्रयास कर रही है।
उपलब्धियों पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन कराया और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक व प्रमाण पत्र वितरित किए। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य हो रहा है। कार्यक्रम में कैलाश नाथ शुक्ला, आरती तिवारी, रवि मिश्रा व डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरु ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास, कन्या सुमंगला और स्वरोजगार योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन व मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।