फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मी बोले, मांगें पूरी न हुईं तो ठप कर देंगे काम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर के स्थाई व संविदा तथा ठेका कर्मचारियों ने काम ठप करने की अंतिम चेतावनी दी है। सफाई मजदूर संगठन की तरफ से शुक्रवार को अंतिम चेेतावनी दी गई है। ईओ नगर पालिका को ज्ञापन सौंपकर समस्या का निराकरण कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन

सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष किशोरी लाल आदि ने ईओ को सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि 17 मई को पहली तथा 29 मई को दूसर नोटिस दी गई लेकिन अभी तक स्थाई, संविदा व ठेका कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण नहीं कराया गया है। नियमित कर्मचारियों का 7वां वेतन का ऐरियर अभी तक भुगतान नहीं किया गया है।
ठेका कर्मचारियों के मानदेय से ईपीएफ की हर माह कटौती की जा रही है लेकिन कर्मचारियों के ईपीएफ खाते में पैसा जमा नहीं कराया गया है। ईपीएफ कटौती के दोषी ठेकेदार के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। सभी कर्मचारियों को गर्मी की वर्दी दिलाई जाए। नियमित कर्मचारियों का एसीपी एरियर का भुगतान कराया जाए। ज्ञापन सौंपते समय से तमाम सफाई कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें