बलरामपुर। अगर आप पढ़-लिखकर अपने सपने साकार करना चाहते हैं और इसमें आर्थिक तंगी आड़े आ रही है तो घबराए नहीं। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति से आप अपने पंखों को उड़ान दे सकते हैं। इसके लिए आपको अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति का फॉर्म अमर उजाला फाउंडेशन या अमर उजाला की वेबसाइट या लिंक पर जाकर भरना होगा। फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां देना अनिवार्य है।
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा विभिन्न शहरों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी। फॉर्म भरते समय लिखित परीक्षा के लिए परीक्षार्थी अपनी सुविधा के अनुसार शहर का चयन कर सकेंगे। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2019 के लिए 52 शहरों का विकल्प फॉर्म में दिया गया है। पिछली बार की तरह इस बार भी 9वीं व 10वीं के प्रादेशिक बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए 30-30 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां और 11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के लिए 50-50 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां दी जाएंगी।
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2019 में भाग लेने के लिए प्रादेशिक शिक्षा बोर्ड से 9वीं से 12वीं कक्षा तक में पढ़ने वाले और पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक पाने वाले विद्यार्थी पात्र होंगे। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति का लाभ डेढ़ लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले अभिभावकों के बच्चों को मिल सकेगा। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है।
इस लिंक पर जाकर करें आवेदन
https://foundation.amarujala.com/
https://www.amarujala.com/
https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2019