फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तीजे के जुलूस में गूंजा या हुसैन का नारा

Sun, 28 Jun 2026 10:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मुहर्रम के तीसरे दिन रविवार को नगर के सुन्नी इमामबाड़े से तीजे का जुलूस बड़े ही अकीदत के साथ निकाला गया। जुलूस में शामिल अकीदतमंदों ने विभिन्न मोहल्लों में पहुंचकर लोगों के घरों से मुहर्रम से जुड़ा नजर का सामान एकत्र किया और देर शाम कर्बला में फातिहा के बाद दफन किया।
विज्ञापन



सिटी पैलेस के पास स्थित पन्नालाल हलवाई सुन्नी इमामबाड़े से ढोल-ताशों के साथ जुलूस की शुरुआत हुई। सुबह करीब 10 बजे नगर पालिका के पास स्थित इमाम चबूतरे पर फातिहा कराई गई। इसके बाद जुलूस चौक, मेजर चौराहा, रमना, नगर पालिका सहित विभिन्न मोहल्लों से होकर गुजरा। पूरे मार्ग में अकीदतमंद या हुसैन, मौला हुसैन... का नारा बुलंद करते रहे।



देर शाम जुलूस कर्बला पहुंचा, जहां अकीदतमंदों के घरों से प्राप्त कलावा, पेगी बनाने वालों का साफा, कपड़ा, अगरबत्ती, तेल, मिठाई समेत अन्य नजर का सामान फातिहा के बाद दफन किया गया। इसके बाद सभी लोग वापस सुन्नी इमामबाड़ा पहुंचे, जहां पर सामूहिक रूप से फातिहा पढ़कर मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और सभी की तरक्की के लिए दुआ मांगी गई। जुलूस में इमामबाड़ा के खादिम साबिर अहमद, अकील, जमील अहमद, दुल्लर, मुन्ना, नदीम, समीर, गुड्डू, आसिफ व दिलशाद सहित तमाम अकीदतमंद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें